Pardarshi Kisan Sewa Yojana 2024 : सरकार कृषि यंत्रों पर किसानो को दे रही अनुदान, यहां करें आवेदन

Pardarshi Kisan Sewa Yojana 2024: आमतौर पर किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समय पर नहीं मिल पाती, जिस वजह से इसका लाभ लेने से वंचित हो जाते हैं। इसमें सबसे बड़ी परेशानी होती है किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं को खोजना। इसी समस्या को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शी किसान सेवा योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत कोई भी किसान अपने लिए चलाई जा रही विभिन्न तरह की अनुदान तथा सब्सिडी योजनाओं की जानकारी घर बैठे ले सकता है उअर उसमे आवेदन कर सकता है।

Pardarshi Kisan Sewa Yojana

यदि आप भी किसान वर्ग से संबंधित हैं और सरकार द्वारा दिए जा रही विभिन्न तरह की सब्सिडी तथा अनुदान के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े। आगे हमने Pardarshi Kisan Sewa Yojana में रजिस्ट्रेशन करने तथा इसके अन्य लाभों तक पहुंचाने की पूरी जानकारी दी है।  

पारदर्शी किसान सेवा योजना क्या है?

Pardarshi Kisan Sewa Yojana उत्तर प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा योजनाओं के प्रति जागरूक रहने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से किसान अपने लिए चलाई जा रही कई सब्सिडी योजनाओं जैसे कृषि यंत्र सब्सिडी योजना, प्रमाणित बीज सब्सिडी योजना, सोलर पंप सब्सिडी योजना, रासायनिक खाद अनुदान योजना, आदि के लिए एक ही पोर्टल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन तथा आवेदन कर सकेंगे। यह योजना किसानों को कई अनुदान योजनाओं में आवेदन करने का वन स्टॉप प्लेटफार्म उपलब्ध करती है।

न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश के सभी राज्यों के किसानों को कई सब्सिडी योजनाओं का लाभ इसीलिए नहीं मिल पाता क्योंकि वह उसमें आवेदन करने के लिए इधर-उधर भटक जाते हैं। जबकि सरकार अपनी तरफ से किसानों की आय को दुगना करने और उनकी खेती की उत्पादकता को बढ़ाने के तमाम प्रयास कर रही है। यह सभी प्रयास विफल न जाए और किसानों को इनका पूरा लाभ मिल सके इसीलिए Pardarshi Kisan Sewa Yojana सभी के लिए आवश्यक है। कोई भी किसान पारदर्शी किसान पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है   

Pardarshi Kisan Sewa Yojana: Overview

आर्टिकल का नाम Pardarshi Kisan Sewa Yojana
किसने शुरू कीयूपी सरकार ने
वर्ष2024
लाभार्थीकिसानों को सभी अनुदान योजनाओं का लाभ एक ही पोर्टल से देना।     
आवेदन का तरीकाऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx

Pardarshi Kisan Sewa Yojana के लाभ

  • इस योजना में पंजीकरण करने पर किसानों को कई अनुदान योजना का लाभ सीधे तौर पर दिया जाएगा।
  • इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड सभी किसानों को सब्सिडी योजनाओं के लिए अलग-अलग रजिस्ट्रेशन नहीं करने पड़ेंगे।
  • पारदर्शी किसान सेवा योजना के माध्यम से सरकार किसानों के डाटा को अपने पास रखेगी ताकि उनका अपेक्षित लाभ दिए जा सके।
  • अनुदान के तहत दी जाने वाली राशि किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी।
  • यदि किसानों को कोई समस्या होती है तो पारदर्शी किसान सेवा योजना हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से उसे समस्या का समाधान किया जाएगा।

Mukhyamantri Vidhva Punarvivah Yojana के लिए पात्रता

  • किसान को उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • किसानों के पास खुद की कृषि योग्य भूमि होनी आवश्यक है।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। 

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • किसान प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • जमीन की नकल तथा खसरा खतौनी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Pardarshi Kisan Sewa Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इसके लिए सबसे पहले upagripardarshi पोर्टल पर जाएं।
  • होम पेज पर किसान पंजीकरण के लिंक पर CLICK करें।
  • आप प्राप्त रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर पोर्टल में लॉगिन करके अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • इसके बाद सबमिट पर CLICK कर दें।
  • इस तरह आप पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन तथा आवेदन कर पाएंगे।

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना

फ्री सिलाई मशीन योजना

Leave a Comment

error: Content is protected !!